संजय सक्सेना
नई दिल्ली :30 मार्च 2020 कोरोना के कारण टाले ईद साल होने वाले टोक्यो ओलम्पिक और पैरालंपिक
की नई तारीखों का ऐलान हो गया है। ओलम्पिक खेल अब 23 जुलाई से 8 अगस्त, 2021 के बीच आयोजित किए जाएंगे | जबकि पैरालम्पिक खेल 24 अगस्त से पांच सितंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे।
जापान की क्योडो न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) और स्थानीय आयोजन समिति ने सोमवार को बैठक कर इस बात पर सहमति जताते हुए नई तारीखों का ऐलान किया। भारतीय ओलम्पिक समिति (आईओए) में मौजूद सूत्र ने भी इस बात की पुष्टि की। आयोजन समिति की टास्क फोर्स को इस बात की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और समान टाइम फ्रेम में ही तारीखें निकालने के बारे में कहा था ताकि मौजूदा रणनीति को उस समय ज्यादा से ज्यादा लागू किया जा सके।
कोरोनावायरस के कारण इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है। ये खेल पहले इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होने थे। आधुनिक ओलम्पिक के 124 वर्षों के इतिहास में यह पहला मौका था जब इन खेलों को स्थगित किया गया। जापान ने इन खेलों की तैयारियों में करीब 13 अरब डॉलर खर्च किये गए हैं और घरेलू प्रयोजन से तीन अरब डॉलर जुटाए गए हैं। इस बीच आयोजन समिति इस बात पर भी विचार कर रही है कि 2020 खेलों के लिए खरीदे गए टिकट को नई तारीखों में वैध समझा जाए या फिर टिकटों की कीमत लौटाई जाए।