भागलपुर. बिहार के भागलपुर जिले में लॉकडाउन का पूरा असर देखा जा रहा है। बिहार-झारखंड बॉर्डर पर फंसे लोगों को पुलिस खाना खिला रही है। लॉकडाउन की वजह से यहां सैंकड़ों लोग फंसे हैं। भागलपुर एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर फंसे ट्रक चालकों और खलासियों को हाथ धुलाई कराकर खाना खिलाया गया। पुलिस ने कई जरूरतमंदों को भी सड़क किनारे बैठाकर खाना खिलाया। सुबह छः बजे से शाम छः बजे तक लोग घरों से जरूरी सामान खरीदने के लिए निकलते हैं और वहीं शाम होते ही पूरा शहर वीरान हो जाता है। पुलिस सभी दुकानों को बंद करा देती है। शहर के सभी प्रमुख चौक चौराहों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं।
दिनभर गश्त कर रही पुलिस, लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग की अपील
भागलपुर पुलिस हर गली-गली घूमकर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करने की अपील कर रही है। माइक गाड़ी से लोगों को समझाया जा रहा है। पुलिस सुबह शाम हर इलाके में गश्त कर रही है। लोगों को समझाया जा रहा है कि जरूरत पड़े तभी घर से बाहर निकलें। हर गरीबों और जरूरतमंदों को राशन देने का आदेश जारी किया गया है।

19 संदिग्ध, 14 की जांच रिपोर्ट निगेटिव
भागलपुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब तक 19 संदिग्धों को भर्ती कराया गया है। 16 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें 14 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी 14 लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड से छुट्टी कर दिया गया है लेकिन होम क्वारेंटाइन का आदेश दिया गया है। दो लोगों को आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है। दो लोगों की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।