देश

national

महोली मण्डल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भोजन के पैकेटों का वितरण

महोली (सीतापुर)
  • मण्डल अध्यक्ष श्रीनाथ बाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भोजन के पैकेटों का वितरण किया
  • मण्डल उपाध्यक्ष गौरव शुक्ला ने वृहद पैमाने पर भोजन के पैकेट बनवाये
कोरोना वायरस  के चलते  पैदा हुई परेशानी में जरूरत मंद लोगो की सहायता के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कार्यकर्ताओं को ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग में संवाद के दौरान कई निर्देश दिए। निर्देशों के तहत पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा खाद्य सामग्री के मोदी टिफिन व राशन सहित आदि सामग्री को तैयार कर प्रशासन के साथ समन्वय कर जरूरतमंद लोगों को वितरित किया जाए।  

उसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष के आह्वान पर मण्डल उपाध्यक्ष गौरव शुक्ला द्वारा वृहद पैमाने पर भोजन के पैकेट तैयार करवाए गए तथा  महोली मण्डल अध्यक्ष श्रीनाथ बाजपेयी के नेतृत्व में मण्डल उपाध्यक्ष गौरव शुक्ला, मण्डल महामंत्री पीयूष मिश्रा, जिलामंत्री मंजू , युवावाहिनी जिला उपाध्यक्ष तरुण शुक्ला एवं कार्यकर्ता दीपेश यादव, आशुतोष यादव ,अभिषेक सिंह ,मोनू गुप्ता , प्रवीण गुप्ता , प्रांजल गुप्ता द्वारा जरूरतमंद लोगो को भोजन के पैकेटों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष गौरव शुक्ला ने कहा कि जब तक कोरोना वायरस के चलते पैदा हुई परेशानी बनी रहेगी, तब तक भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेटों का वितरण जारी रहेगा ।


(फोटो - जरूरतमंदो को भोजन के पैकेट देते हुए मण्डल उपाध्यक्ष गौरव  शुक्ला )


Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group