नई दिल्ली
दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड 19) के 32 नए मामलों में से 29 निजामुद्दीन मरकज के हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि राजधानी में 32 नये मामलों में 29 मरकज के हैं। जैन के कहा दिल्ली में कोरोना के 152 मामले सामने आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज कोरोना जांच की बडी संख्या में रिपोर्ट आनी है। इन रिपोर्ट में ज्यादा संख्या मरकज से निकाले गए संदिग्ध संक्रमितों से जुड़ी है।
दिल्ली में कोरोना के संकट और तेजी से बढ़ने की आशंका है क्योंकि तबलीगी जमात के 536 सदस्यों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। इन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनके अलावा दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कम से कम 6 डॉक्टर्स भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आशंका है कि इनमें से अधिकांश कोरोना मरीजों से संक्रमित हुए हैं।
दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज से अब तक कुल 2361 लोगों को निकाला जा चुका है। मरकज में शामिल अब तक पूरे देश में कुल 93 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। निजामुद्दीन मरकज को सैनेटाइज किया जा रहा है। वहां कोरोना के 24 नए मरीज मिले हैं। 617 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने तब्लीगी समाज के सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की। मरकज के मुखिया मौलाना साद फिलहाल फरार चल रहे हैं।
चार दिन में दोगुने हो गए मरीज
देश में चार दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या दोगुनी हो गई है। यह आंकड़ा बढ़कर 2000 के करीब पहुंच गया है। महाराष्ट्र में कुल 33 नए मामले बुधवार को सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 335 तक पहुंच गई है, जो देश में सबसे ज्यादा है। वहीं दिल्ली एक दिन में अब तक कम से कम 32 मामले सामने आ चुके हैं। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में बुधवार को कुल 110 नए केस सामने आए।