देश

national

विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता बने अनुराग श्रीवास्तव

नई दिल्ली. 

अनुराग श्रीवास्तव विदेश मंत्रालय के नए प्रवक्ता बने हैं। उन्होंने रवीश कुमार की जगह ली है। रवीश को क्रोएशिया का राजदूत बनाया जा सकता है। अनुराग 1999 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी हैं। वे इससे पहले इथोपिया और अफ्रीकन यूनियन के राजदूत थे। 


इथोपिया के राजदूत बनने से पहले अनुराग विदेश मंत्रालय में वित्त विभाग की जिम्मेदारी देख रहे थे। वह श्रीलंका में भारतीय हाई कमीशन की पॉलिटिकल विंग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। उनके पास इंजीनियरिंग और बिजनेस मैनेजमेंट में भी डिग्री है। वे कार्पोरेट सेक्टर में भी काम कर चुके हैं। 1999 में उनका चयन इंडियन फॉरेन सर्विस के लिए हुआ। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से डिप्लोमैटिक स्टडीज में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा है। अनुराग इससे पहले यूएन में भारत के स्थायी मिशन के सदस्य भी रह चुके हैं। 
अनुराग विदेश मंत्रालय के वित्त विभाग के प्रमुख थे
जब वह विदेश मंत्रालय के वित्त विभाग के प्रमुख थे, तो उन्हें मंत्रालय के वार्षिक बजट करीब 2 अरब डॉलर (152 अरब रुपये) के प्रबंधन का काम मिला। उन्होंने इस बजट का आधा हिस्सा दुनियाभर के देशों के साथ भारत की साझा परियोजनओं के लिए दिया। वे इन परियोजनाओं के वित्तीय प्रबंधन के साथ ही निगरानी का काम भी देखते थे।  
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group