देश

national

यूपी: गाजियाबाद में मेडिकल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार कर रहे तब्लीगी जमाती, नर्सों के सामने ही उतारे कपड़े

लखनऊ. 
उत्तर प्रदेश सरकार तब्लीगी जमात के लोगों की पहचान करने में जुटी है। कानपुर और सहारनपुर में तब्लीगी जमात के 65 विदेशी नागरिक पकड़े गए। अलीगढ़ में मस्जिद में इकट्‌ठा होकर नमाज पढ़ने से रोकने पर पुलिस पर पथराव करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस बीच गाजियाबाद में तब्लीगी जमातियों का एक शर्मनाक कारनामा भी सामने आया। गाजियाबाद में क्वारैंटाइन में रखे गए जमातियों ने अस्पताल के कर्मचारियों के साथ अभद्रता की और नर्सों के सामने ही कपड़े खोल लिए। अश्लील इशारे किए जाने के भी आरोप हैं। अब जिला प्रशासन इन लोगों को जेल की बैरक में बंद करने पर विचार कर रहा है। अधिकारियों का कहना कि तब्लीगी जमात के 429 लोगों के नमूने की रिपोर्ट शुक्रवार तक आ जाएगी। इसमें पॉजिटिव लोगों की संख्या काफी बढ़ने की आशंका है।

उत्तर प्रदेश में अब तक 126 कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें नोएडा 48, मेरठ 25, आगरा 12, लखनऊ 10, गाजियाबाद 9, बरेली छह, बुलंदशहर 3, जौनपुर, पीलीभीत, वाराणसी में दो-दो और कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, शामली, बागपत, गाजीपुर, गोरखपुर में एक-एक पॉजिटिव शामिल है। 
गाजियाबाद: छह जमामियों को एमएमजी अस्पताल से हटाकर दूसरी जगह भेजा गया
गाजियाबाद के एमएमजी असपताल में रखे गए छह लोगों को अब वहां से हटाकर राज कुमार गोयल इंस्टीटयूट में क्वारैंनटाइन किया गया है। इनके खिलाफ एमएमजी अस्पताल के कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार करने पर एफआईआर दर्ज कराई है। गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. रविंद्र राणा ने बताया कि तब्लीगी जमात से जुड़े कोरोना संदिग्धों का व्यवहार बहुत गलत है। जमाती लगातार अश्लील हरकतें कर रहे हैं। ये लोग अस्पताल स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते हैं, नर्सों के सामने ही कपड़ा बदलने लगते हैं और छोटी-छोटी बात पर हंगामा करते हैं। गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी जमातियों पर अस्पताल की महिला कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने का आरोप है। ये लोग अनैतिक मांगें भी रहे थे।
कानपुर: बाबूपुरवा मस्जिद से पकड़े गए आठ जमाती
दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से लौटे तब्लीगी जमात के आठ विदेशी नागरिकों को यहां बाबूपुरवा मस्जिद से पकड़ा गया।। इनमें 6 अफगानिस्तान,1 ईरान और 1 यूके का है। एसपी अपर्णा गुप्ता का कहना है कि सभी को क्वारैंटाइन में रखा गया है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। आगे की जांच जारी है।
सहारनपुर: 57 विदेशी जमातियों के खिलाफ केस दर्ज 
तब्लीगी जमात में शामिल होने वाले 57 विदेशी जमातियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। एसएसपी दिनेश कुमार के मुताबिक, ये सभी विदेशी नागरिक यहां देवबंद में रह रहे थे। इनमें इंडोनेशिया, कजाकिस्तान और सूडान के लोग शामिल हैं। सभी लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। मरकज में शामिल होने वाले सहारनुपर के 20 लोगों को दिल्ली में ही आइसोलेट किया गया। 
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group