देश

national

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिए 11 लाख रुपए

अयोध्या. कोरोनावायरस (कोविड-19) का कहर संपूर्ण भारत में है। देश में 4500 से अधिक पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। जबकि, 136 लोगों की मौत हुई है। कोरोना की इस जंग में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी सामने आया है। ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में 11 लाख रुपए दिए हैं। तीथ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अयोध्या राजपरिवार के मुखिया बिमलेंद्र मोहन मिश्र व डॉक्टर अनिल मिश्र ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा को कलेक्ट्रेट स्थित उनके कार्यालय पर चेक सौंपा।

ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने कहा- कोरोना जैसी विश्व व्यापी महामारी से निपटने के लिए सभी को हर स्तर की मदद के लिए तैयार रहना है। इसी क्रम में राम मंदिर ट्रस्ट भी भागीदार हुआ है। अब आम आदमी व एनजीओ भी रिलीफ फंड में मदद के लिए सामने आ रहे हैं। समाजसेवी सूर्य बख्श सिंह मुन्ना ने अपने निजी फंड से एक लाख का चेक डीएम को सौंपा है। कई प्रधान भी सहायता राशि दे रहें हैं।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group