देश

national

लॉक डाउन में असहाय व मजबूर लोगों की मदद के लिए प्रयासरत हैं अटेवा मंत्री सैयद अली बाकर

हरिकेश यादव -संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी।

कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी के कारण हुए लाॅकडाउन से जहाँ बड़ी संख्या में लोग परेशान है।असहाय व मजबूर लोग खाद्य सामग्री से लेकर सुरक्षा के सामानों के लिए दूसरे से मदद  की आस लगाये रहते है वही जन सेवा करने वालों की भी कमी नही है। उन्ही लोगों मे एक नाम अटेवा अमेठी के जिला मंत्री सैय्यद अली बाकर का भी चर्चा में है।सैय्यद अली बाकर लगातार पिछले 16 दिनों से जरूरतमंद ,मजदूर व मजबूर लोगों की सेवा में लगे है।खाद्य सामग्री से लेकर दवा आदि उपलब्ध करा रहे है।

(फोटो -किसानों व कर्मचारियों को कोरोना संबंधी सुरक्षा सामग्री वितरित करते हुए अटेवा मंत्री सैयद अली बाकर

यही नही बल्कि खेत खलियान मे जाकर एक शिक्षक की भूमिका मे नजर आए  किसानो मजदूरो को कोरोना जैसी गंभीर बीमारी के बारे बताते है।और उससे  बचाव के लिए  मास्क ,सेनीटाइज़र व ग्लव्स आदि भी देते है। कर्मचारियों के दर्द  को महसूस कर अपनी जान की परवाह किये बिना लोगों की सेवा कर रहे है।


पुलिस प्रशासन ,राजस्व विभाग के कर्मचारी  ,अस्पताल कर्मचारी व सफाई कर्मचारी आदि को पहले पुष्प भेंट कर सम्मानित कर मनोबल बढ़ाते है ,और फिर सेनीटाइज़र ,मास्क ,साबुन  व ग्लव्स आदि देकर उनसे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखने की भी हिदायत करते है।बताते चले की सैय्यद अली बाकर अमेठी से  जी पी ओ लखनऊ तक 136 किलोमीटर की पदयात्रा कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए दीपावली के पर्व पर जी पी ओ गाँधी प्रतिमा पर दिया जला चुके है।मजदूर ,मजबूर व असहाय लोगों के साथ साथ कर्मचारियों अधिकारियों के लिए हमेशा समर्पित रहते है।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group