देश

national

कोरोना से 340 मौतें / एक दिन में सबसे ज्यादा 39 संक्रमितों ने दम तोड़ा; मुंबई के धारावी में आज 5वीं मौत

नई दिल्ली. 
देश में कोरोना संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 340 तक पहुंच गया है। सोमवार को मुंबई के धारावी में संक्रमण से 5वीं मौत हुई। इसी के साथ महाराष्ट्र में कोरोना से मरने वालों की संख्या 150 पर पहुंच गई है। उधर, गुजरात में भी दो मरीजों की जान गंवाई। इससे पहले रविवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 39 लोगों की जान गई। मृतकों में महाराष्ट्र के 22 मरीज शामिल थे। शनिवार को कुल 36 संक्रमितों की मौत हुई थी।

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, रविवार को मुंबई में 16, पुणे में 3, नवी मुंबई में 2 और सोलापुर में एक मरीज की मौत हुई। इनमें से 20 मरीजों को डायबिटीज, हाइपरटेंशन, अस्थमा और दिल की बीमारी थी। उधर, दिल्ली में लगातार रविवार को दूसरे दिन 5 मरीजों की मौत हुई। यहां अब तक 24 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। राजस्थान के जयपुर में 13 साल की बच्ची और टोंक में 60 साल की बुजुर्ग ने दम तोड़ा। मध्यप्रदेश के इंदौर में 2 मरीजों की मौत हुई। भोपाल में कोरोना से तीसरी मौत की पुष्टि हुई। यहां 49 साल के इमरान खान की मौत शनिवार को हुई थी। रविवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तेलंगाना में 2, गुजरात, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और झारखंड में एक-एक मौत हुई थी।
12 अप्रैल को सबसे ज्यादा 39 मौतें
तारीखमौतें
5 अप्रैल23 
6 अप्रैल21
7 अप्रैल 22
8 अप्रैल 27
9 अप्रैल 34
10 अप्रैल29 
11 अप्रैल36
12 अप्रैल39
संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें
राज्यमौतें
महाराष्ट्र150
मध्यप्रदेश44
गुजरात 26
तेलंगाना  16
दिल्ली24 
पंजाब 12
तमिलनाडु
11
राजस्थान11
पश्चिम बंगाल07
आंध्र प्रदेश07
कर्नाटक06
उत्तर प्रदेश06
जम्मू-कश्मीर04
हरियाणा
04
हिमाचल02
केरल03
बिहार01
चंडीगढ़02
असम01
झारखंड02
ओडिशा01
कुल340
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group