देश

national

यूपी के 15 जिले में हॉटस्पॉट पूरी तरह से सील; आज रात 12 बजे से लागू होगा नियम

लखनऊ. 
21 दिनों के लॉकडाउन के बावजूद उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (कोविड-19) का ग्राफ हर दिन बढ़ता जा रहा है। इससे आम लोगों के साथ सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। ऐसे में योगी सरकार ने लॉकडाउन में और सख्ती करते हुए 15 अप्रैल की रात 12 बजे तक के लिए राज्य के 15 जिलों के 104 हॉटस्पॉट को पूरी तरह से सील करने का निर्णय लिया है। यह आदेश आज रात 12 बजे से लागू हो जाएगा। इन जिलों में अब लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होगी। सिर्फ मीडिया, मेडिकल व पुलिस वालों को ही घर से निकलने की इजाजत होगी। सरकार ने इस संकट में मदद के लिए सामानों की होम डिलीवरी कराने का निर्णय लिया है। 

ये 15 जिले पूरी तरह सील होंगे
लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर, बस्ती और सहारनपुर शामिल हैं। इन जिलों में पश्चिमी यूपी के ज्यादा हैं। आज रात 12 बजे से इन जिलों को सील किया जाएगा। केवल पास वालों को ही घरों से निकलने की छूट मिलेगी। 13 अप्रैल को समीक्षा की जाएगी। उसके बाद आगे का फैसला लिया जाएगा। 
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि, छह या छह से ज्यादा कोरोनावायरस से संक्रमण के मामले आने के आद 15 जिलों को हॉट स्पॉट के रुप में चिन्हित किया गया है। इन्हें 15 अप्रैल तक सील करने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान दवा की दुकानें, पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। सिर्फ आपातकालीन मेडिकल सेवाओं के लिए ही कोई घर से निकल सकता है। मास्क लगाना जरूरी होगा।
राज्य में अब तक 343 संक्रमित, इन 15 जिलों में 295 केस
उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस से 343 केस सामने आ चुके हैं। जिन 15 जिलों को पूरी तरह से सील किया गया है। यहां अब तक 295 केस मिल चुके हैं। जिनमें तब्लीगी जमातियों की संख्या 147 है। यादि 50 फीसदी से अधिक जमातियों ने यहां संक्रमण फैलाया है।
शहरकेसतब्लीगी जमाती
लखनऊ2412
आगरा6438
गाजियाबाद2314
गौतमबुद्धनगर5800
कानपुर0807
वाराणसी0904
शामली1717
मेरठ3515
बरेली0600
बुलंदशहर0805
फिरोजाबाद0707
महाराजगंज0606
सीतापुर0808
बस्ती0800
सहारनपुर1414
अन्य जगहों पर4840
इन जिलों के कुछ इलाके 30 अप्रैल तक सील रहेंगे
राज्य के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया कि, इन 15 जिलों में कुछ खास इलाकों को, जहां कोरोना और जमातियों के पहुंचने के ज्यादा मामले सामने आए हैं, उन्हें 30 अप्रैल तक सील किया जाएगा और इस दौरान आमजनमानस का आवागमन पूरी तरह बाधित होगा। 
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group