देश

national

प्रधान संगठन ने डीएम को सौंपा ₹ 111000 का चेक, सीएम राहत कोष को एक माह का मानदेय



संजय सक्सेना

बिजनौर 

कोरोना संकट से निपटने के लिए अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख ग्यारह हजार रुपए का चेक जिलाधिकारी को सौंपा। ब्लाक प्रमुख मोहम्मदपुर देवमल विनोद कुमार राठी के नेतृत्व में प्रधानों ने अपने एक माह के मानदेय से उक्त धनराशि एकत्र की।

ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल के प्रमुख विनोद कुमार राठी के साथ में प्रधान संगठन के पदाधिकारियों ग्राम प्रधान तैमूरपुर सुधीर चिकारा, रसीदपुर गढ़ी ग्राम प्रधान अक्षय कुमार,  इस्लामपुर दास ग्राम प्रधान धर्मेंद्र उर्फ भोले, देवीदास वाला ग्राम प्रधान राजपाल सिंह, ग्राम प्रधान बिजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान योगेश कुमार ने जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय को राहत राशि का चेक दिया।

इस अवसर पर प्रधान संगठन की ओर से 30 ग्राम प्रधानों व ब्लाक प्रमुख ने अपने एक महीने का मानदेय मुख्यमंत्री राहत कोष में देने के लिए ₹ 1,11,000 का चेक सौंपा। 
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group