हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
थाना कोतवाली अमेठी की ग्राम पंचायत उमापुर गाना पटटी के ग्राम हाटी में निशा पत्नी उदय बहादुर सिंह (26) की 2 9 अप्रैल 2020 में रात्रि 8.00 के करीब फांसी के फंदे पर झूल गई। इसकी मोबाइल फोन पर निशा के पिता राम सिंह को सूचना पति उदय राजसिंह पुत्र राम राज सिंह के परिजनों ने दी। घटना की खबर पिता को मिली जो दिल्ली में हैं। उन्होंने अपनी पत्नी माधुरी सिंह निवासी गांव उसीपुर थाना कोतवाली पटटी, जिला - प्रतापगढ़ को खबर दी। कि निशा की हत्या ससुराल वालों ने कर दी है।
इसके बाद मृतका की मां माधुरी सिंह अपने बेटे और परिवार के साथ घटनास्थल वाले गांव हाटी पहुंचीं। और 112 नम्बर मोबाइल पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त जिला अस्पताल असैदापुर अमेठी में ले गईं। मृतका की मां माधुरी सिंह ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी निशा की उसके पति उदय राज सिंह, पुत्र रामराज सिंह, सुनीता सिंह पत्नी राम राज सिंह (सौतेली मां), नन्द मन्जू सिंह पुत्री रामराज सिंह निवासी गांव हाटी, थाना कोतवाली अमेठी ने हत्या कर दी है। उसे फिर फांसी के फंदे पर झूला दिया था। यह जानकारी दी गई। जबकि पति, मां (सौतेली) ननद आदि परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। हत्या की तभी फरार हैं। सौतेली मां का ही सारा कारनामा हैं।
थाना कोतवाली अमेठी प्रभारी ने बताया कि मृतका का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की तहरीर मिली है। जल्द कार्यवाही पुलिस करेगी। दोषी बख्शा नहीं जाएगा और मामले की जांच की जा रही है।
No comments
Post a Comment