बारामूला.
जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में शनिवार शाम बड़ा आतंकी हमला हुआ। आतंकवादियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की ज्वाइंट नाका पार्टी को निशाना बनाया। इसमें तीन जवान शहीद हो गए जबकि तीन अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हैं। हमले के बाद जवानों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।
कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियों में इजाफा
कोरोनावायरस संकट के बीच पिछले कुछ दिनों से जम्मू कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ गई हैं। दूसरी ओर पाकिस्तान भी लगातार सीमा पार से सीज फायर का उल्लंघन कर रहा है। शुक्रवार को भी आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की टुकड़ी पर हमला किया था। इसमें एक जवान घायल हो गया था। इसके अलावा शुक्रवार को ही दो अलग-अलग जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें चार आतंकवादियों को जवानों ने मार गिराया।

पिछले हफ्ते आतंकियों ने एसपीओ की हत्या की थी
इसके अलावा किश्तवाड़ जिले में भी पिछले हफ्ते आतंकवादियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) की हत्या कर दी थी। इस दौरान एक अन्य पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ था। इस घटना के दो आरोपियों को भी शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया गया था।
No comments
Post a Comment