देश

national

प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे, लॉकडाउन बढ़ाने की कर सकते हैं घोषणा

नई दिल्ली. 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे इस दौरान लॉकडाउन बढ़ाने की घोषिणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। बैठक के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला ले लिया है।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी एक घंटे बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने के सुझाव पर चर्चा की थी। हम इस फैसले में उनके साथ हैं।’’ रात होते-होते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्‌टर ने भी कह दिया, ‘‘लॉकडाउन निश्चित तौर पर दो हफ्ते के लिए बढ़ने वाला है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री ही करेंगे।’’

प्रधानमंत्री ने कहा- जान है तो जहान है
बैठक में प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा- ‘‘मैं चौबीस घंटे, सातों दिन फोन पर उपलब्ध हूं। कोई भी मुख्यमंत्री कभी भी मुझे सुझाव दे सकता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जान है तो जहान है। जब मैंने राष्ट्र के नाम संदेश दिया था, तो शुरुआत में इस पर जोर दिया था कि हर नागरिक की जान बचाने के लिए लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बहुत जरूरी है। देश के ज्यादातर लोगों ने बात को समझा और घरों में रहकर दायित्व निभाया। अब भारत के उज्जवल भविष्य के लिए, समृद्ध और स्वस्थ भारत के लिए जान भी, जहान भी, दोनों पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है। जब देश का प्रत्येक व्यक्ति जान भी और जहान भी, दोनों की चिंता करते हुए अपने दायित्व निभाएगा, सरकार और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करेगा, तो कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई और मजबूत होगी।’’
आज संक्रमण के 198 मामले सामने आए
देश में कोरोना संक्रमण के आज 198 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 82, उत्तरप्रदेश में 30, मध्यप्रदेश और गुजरात में 22-22, पश्चिम बंगाल में 18, आंध्रप्रदेश में 12, राजस्थान में 11 और असम में 1 मरीज मिला। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 9 हजार 412 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे तक देश में 9 हजार 152 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 856 ठीक हुए हैं और 308 की मौत हो चुकी है।
पांच दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिनमामले
10 अप्रैल871
11 अप्रैल854
9 अप्रैल813
12 अप्रैल759
05 अप्रैल605
26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 25 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के सात केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
राज्यकितने संक्रमितकितनी मौतकितनी ठीक हुए
महाराष्ट्र2064150217
तमिलनाडु10751150
दिल्ली
11542428
तेलंगाना53116103
राजस्थान81511121
मध्यप्रदेश5844441
उत्तरप्रदेश515645
आंध्रप्रदेश432712
केरल3753179
गुजरात5382647
कर्नाटक232654
जम्मू-कश्मीर
24546
हरियाणा195444
पंजाब1711223
पश्चिम बंगाल
152719
बिहार64126
ओडिशा54112
उत्तराखंड3505
असम3010
हिमाचल प्रदेश
3229
चंडीगढ़
2127
छत्तीसगढ़31010
लद्दाख15011
झारखंड1920
अंडमान-निकोबार
11010
गोवा705
पुडुचेरी701
मणिपुर201
अरुणाचल प्रदेश
100
दादरा एवं नगर हवेली
100
मिजोरम100
त्रिपुरा200
नगालैंड100
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group