देश

national

नजीबाबाद पालिका ने दी 2 लाख रुपऐ की सहायता अधिकारियों कर्मचारियों ने दिया एक दिन का वेतन

संजय सक्सेना

बिजनौर

नगर पालिका, नजीबाबाद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए जिलाधिकारी राहत कोष में दो लाख एक हज़ार धनराशि का चैक कराया उपलब्ध कराया गया।
जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नजीबाबाद द्वारा विश्व व्यापी महामारी कोविड-19 के प्रकोप से बचाव के लिए नगर पालिका परिषद, नजीबाबाद के समस्त स्थाई अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा एक दिन का वेतन तथा सभी स्थाई सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वेच्छापूर्वक प्रति कर्मचारी ₹1000 की धनराशि अर्थात कुल ₹ 2,01,000 की धनराशि का चैक जिलाधिकारी राहत कोष में कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी ने उक्त योगदान के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए उक्त धनराशि का प्रयोग कोरोना पीड़ित लोगों की सहायता के लिए करने का आश्वासन दिया है।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group