नोएडा
कोविड-19 संक्रमण की जांच जिले में तेजी से करने के लिए 2 लैब बनाई जाएंगी। दो से तीन दिनों में जिम्स ग्रेनो में 46.22 लाख रुपये में लैब बन जाएगी, दूसरी लैब सेक्टर 30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में करीब 65 लाख से स्थापित की जा रही है। इसके लिए नैशनल इंस्टिट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल के साथ अनुबंध किया गया है। इसके बाद सैंपल को जांच के लिए शहर के बाहर नहीं भेजना होगा। फिलहाल सैंपल मेरठ, अलीगढ़, लखनऊ, सैफई स्थित लैब में भेजे जा रहे थे। इससे रिपोर्ट आने में समय लग रहा था। यह जानकारी शनिवार को सेक्टर 6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में डीएम सुहास एलवाई ने दी।
डीएम सुहास ने बताया कि शहर में प्रतिदिन काफी जांच की जा रही है। जांच के मामले में हम प्रदेश में नंबर 1 या 2 हैं। हम जांच का दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक 1283 की जांच की जा चुकी है। अभी मरीजों की संख्या 52 है और उनका इलाज चल रहा है। 407 लोग कोविड-19 के वॉरियर्स हैं। अब तक 175929 घरों की विजिट की जा चुकी है। 562783 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। 516 लोगों की ट्रैवलर के रूप में पहचान की गई है। सभी सर्विलांस पर है और इनके संपर्क में आए लोग भी सर्विलांस में हैं।
5 मरीजों की पहली रिपोर्ट आई निगेटिव
अभी 64 मरीज कोविड-19 से पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 12 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 52 में से 5 की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। जब तक उनकी दूसरी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आती, तब तक उनको डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। डीएम ने कहा कि किसी भी संक्रमित को वेंटिलेटर की आवश्यकता नहीं पड़ी है। हॉस्पिटल में करीब 502 लोगों को क्वारंटीन किया गया है, जबकि 1200 से ज्यादा लोग होम क्वारंटीन में हैं।
जेपी हॉस्पिटल का ऑपरेशन थियेटर और वॉर्ड सील
डीएम ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर 128 स्थित जेपी हॉस्पिटल में भर्ती एक पेशंट का ऑपरेशन किया गया, वह कोाविड-19 से संक्रमित निकली। पेशेंट मुजफ्फरनगर की हैं और यहां इलाज करा रही थी। ऐसे में मुज्जफरनगर प्रशासन को नोटिस भेजकर इसकी जानकारी दे दी गई है। हॉस्पिटल के डॉक्टर व नर्स को क्वारंटीन कर दिया गया है। ऑपरेशन थियेटर के साथ वॉर्ड और मरीज जहां गया था, सभी जगहों को सील कर सैनिटाइज किया गया।