देश

national

देश में 59 हजार 801 कोरोना संक्रमित केस, सरकार ने कहा- भारत में स्थिति अमेरिका-ब्रिटेन जितनी खराब नहीं

नई दिल्ली
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि भारत में कोरोना संक्रमण की स्थिति अमेरिका-ब्रिटेन जैसे विकसित देशों की तरह बेहद खराब होने की आंशका नहीं है, लेकिन हालात बिगड़े भी तो उससे निपटने की पूरी तैयारी है। उन्होंने कहा कि हमारे यहां कोरोना से मृत्यु की दर लगातार 3.3% बनी हुई है। रिकवरी रेट बढ़कर 29.9 दिन हो गया है। यह बहुत अच्छे संकेत हैं। संक्रमण के मामले दोगुना होने की रफ्तार 11 दिन बनी हुई है।

देश में 59 हजार 801 कोरोना संक्रमित हैं। शनिवार को राजस्थान में 57, कर्नाटक में 36, ओडिशा में 17 और बिहार में 1 संक्रमित मिला। इससे पहले शुक्रवार को 3345 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एक दिन पहले इतने 3344 संक्रमित मिले थे। शुक्रवार को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1089 केस आए। इसके बाद तमिलनाडु में 600, गुजरात में 390, दिल्ली में 338, राजस्थान में 152, उत्तरप्रदेश में 143, मध्यप्रदेश में 89 समेत 3291 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कुल 59 हजार 662 संक्रमित हैं। 39 हजार 834 का इलाज चल रहा है। 17 हजार 846 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1982 मरीजों की मौत हो चुकी है।
संक्रमितों की अस्पताल से छुट्‌टी के लिए नई गाइडलाइन जारी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना के मरीजों की अस्पताल से छुट़्टी की नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें कहा गया है कि कोविड सेंटर में हल्के, बहुत हल्के या शुरुआती कोरोना लक्षण वाले मरीजों का बुखार और पल्स देखी जाएगी। अगर उसे तीन दिन तक बुखार नहीं आता या कोई  लक्षण नजर नहीं आते, तो उसे 10 दिन बाद अस्‍पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। डिस्‍चार्ज से पहले टेस्टिंग की जरूरत भी नहीं होगी। ऐसे व्‍यक्ति को सलाह दी जाएगी कि वह अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होने के बाद 7 दिन तक घर पर आइसोलेशन में रहे और गाइडलाइन का पालन करें। हालांकि, गंभीर रोगों से जूझ रहे कोरोना मरीजों पर फैसला डॉक्टर उनकी हालात को देखते हुए लेंगे। 
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिनमामले
04 मई
3656
06 मई3602
07 मई3344
08 मई3344
05 मई2971
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस का संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।
राज्यकितने संक्रमितकितने ठीक हुएकितनी मौत
महाराष्ट्र190633470731
गुजरात
74031872449
दिल्ली6318202068
तमिलनाडु6009160540
राजस्थान
36362011103
मध्यप्रदेश33411349200
उत्तरप्रदेश3214138766
आंध्रप्रदेश188784241
पंजाब173115229
पश्चिम बंगाल1678
323
160
तेलंगाना113272729
जम्मू-कश्मीर8233649
कर्नाटक78937930
हरियाणा6472798
बिहार5802675
केरल
504
484
4
ओडिशा287632
चंडीगढ़146211
झारखंड
154413
त्रिपुरा11820
उत्तराखंड63451
छत्तीसगढ़59380
असम60352
हिमाचल प्रदेश
50343
लद्दाख42170
अंडमान-निकोबार
33330
मेघालय12101
पुडुचेरी
1580
गोवा770
मणिपुर220
अरुणाचल प्रदेश110
दादर एंड नगर हवेली110
मिजोरम110
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कुल 59 हजार 662 संक्रमित हैं। 39 हजार 834 का इलाज चल रहा है। 17 हजार 846 ठीक हो चुके हैं, जबकि 1982 मरीजों की मौत हो चुकी है।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group