हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
०लोक तन्त्र की हत्या बन्द करो काग्रेंस
प्रदेश सरकार की दमनकारी नीति के बिरोध में कांग्रेस नेताओं ने काली पटटी बांधकर अमेठी कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को संकेतिक प्रदर्शन कर बिरोध जताया। मुंह में मास्क लगाकर नेताओं ने लोकतंत्र की हत्या बन्द करो, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू को रिहा करो जैसी नारेबाजी जोरदार तरीके से की।
(फोटो- धरना देते कांग्रेसी नेता)
लोगों ने पूछा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू किस मामले में बन्द हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता बिनोद मिश्र ने कहा कि कामगार श्रमिकों को कांग्रेस पार्टी बस से उत्तर प्रदेश उनके मूल निवास स्थान पर लाना चाह रही थी। इसी मामले में प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष लल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सरकार की दमनकारी नीति का बिरोध जताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के मूल्यों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। प्रजातन्त्र सिर्फ दिखावा रह गया है।
प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री देवेन्द्र सिंह, मीडिया इलेक्ट्रॉनिक के जिला प्रभारी डॉ अरविन्द कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। काफी देर तक बिरोध प्रदर्शन कर लोगों में जनसमर्थन भी पार्टी ने जुटाया। दर्शकों ने प्रदेश सरकार की तीखी निन्दा की और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया।
लाक डाउन की आड़ में बिरोधी दल के नेताओं का दमन किया जा रहा है। यह देश के लोकतंत्र के लिए अनुचित है। बिरोध प्रदर्शन करने वाले नेताओं में डां नरेंद्र कुमार मिश्र, अनिल कुमार, ब्लाक भादर अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, दिनेश कुमार तिवारी, बिनोद मिश्र, आदि प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस प्रदर्शन से प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही है। प्रदेश सरकार यदि नहीं मानी तो पार्टी अन्दोलन को और तेज करने के मूड में हैं।

No comments
Post a Comment