लखनऊ.
उत्तर प्रदेश में गुरुवार देर शाम तक मेरठ, आगरा और झांसी में नए पॉजिटिव मिले। यूपी में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2340 तक पहुंच गई। अभी तक 655 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। प्रदेश में 42 लोगों की मौत हो चुकी है। इधर, वाराणसी में टोटल लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को चेतावनी दी गई। इस बीच आगरा में एक साथ 22 मामले सामने आने के बाद यहां मरीजों की की संख्या बढ़कर 507 हो गई।
आगरा में शुक्रवार सुबह 17 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि शहर में अब तक 126 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 15 संक्रमित मरीजों की मौत भी हो चुकी है। शुक्रवार को मिले नए कोरोना मरीजों में सब्जी विक्रेता, केबल ठीक करने वाले मैकेनिक और रिक्शा चालक शामिल हैं। पूल टेस्टिंग में ऑटो चालक की बेटी भी संक्रमित मिली। संक्रमित सब्जी विक्रेताओं में बसई मंडी के चार और एक सिकंदरा सब्जी मंडी का है।
वाराणसी: वाराणसी के रेड जोन में आने से चिंताएं बढ़ गई हैं। बीएचयू की एक महिला वैज्ञानिक भी पॉजिटिव मिली है। इसके साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 61 हो गई है। उधर, शहर में अब तक 8 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, एक मरीज जान गंवा चुका है।
झांसी: शहर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। यहां 21 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शुक्रवार शाम को इनमें से पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी संक्रमित पहली कोरोना पॉजिटिव 59 साल की महिला के पड़ोसी हैं। अब यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।
बहराइच: शहर में शुक्रवार को एक साथ पांच पॉजिटिव मिले। यह पांचों मरीज मुंबई से आए थे। इन्हें रिसिया में क्वारैंटाइन किया गया। बहराइच में अब कुल कोरोना पाॅजीटिव मरीज की संख्या बढ़कर 14 हो गई। वहीं, श्रावस्ती में एक पाॅजीटिव मिलने से संख्या 6 हो गई। श्रावस्ती में एक कोरोना पाॅजीटिव मरीज की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी।
No comments
Post a Comment