देश

national

नागालैंड में सेना के जवान अरूण हुए शहीद

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)

अमेठी। 


तहसील के अतर्गत ग्राम पंचायत कड़ेरगांव के ग्राम जोलहवा पार गाँव के रहने वाले अरुण यादव  पुत्र स्वर्गीय सत्यदेव यादव उम्र लगभग 25 वर्ष जो भारतीय सेना में वर्ष 2013 अपने पिता सत्य प्रकाश यादव की जगह पर आश्रित कोटे  में भर्ती हुए थे। इस समय वह नागालैंड के दीमापुर में तैनात होकर देश सेवा कर रहे थे । दिन भर ड्यूटी करने के उपरांत शाम को अपने आवास पर आए और खाना खाया फिर लेटने गए तभी अचानक अरुण यादव की तबीयत खराब हुई ।आनन-फानन में साथियों ने उसको अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई! माता दसना देवी का रो रो कर हाल बेहाल रहा अभी अरुण अविवाहित रहे। 


                                    
                                                    ( फोटो -मृतक अरुण यादव )
उनके बड़े भाई अशोक यादव द्वारा बताया गया कि उनके मृतक शरीर को उनके निवास स्थान पर शाम तक लाया जाएगा। शहीद वीर सपूत की खबर आने पर गावं में कोहराम मच गया। गांव के सहदेव यादव ने बताया कि अभी आठ साल पहलें सत्य प्रकाश शहीद हुए थे अभी चंद वर्षां पहलें सेना में अरूण कुमार यादव भी भर्ती हुए लेकिन इनकी भी असमायिक मौत हो गयी। खबर मिलने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृपाशंकर यादव ने घटना क्रम की जानकारी मिलने पर गांव पहुंचे इनके साथ ग्राम पंचायत अध्यक्ष रामअवध पासी, पिंडोरिया ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत अध्यक्ष  रामप्रताप , ब्लॉक महामंत्री  ब्रह्म  प्रकाश भटूरा ग्राम पंचायत अध्यक्ष संदीप तिवारी ,रामकिशन पाल, अरुण कुमार शर्मा आदि लोग सांत्वना देने पहुंचे।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group