नई दिल्ली
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 82 हजार हो गई है। इस महीने की पहली तारीख को कोरोना के मरीजों की संख्या 37 हजार 262 थी, इसमें पिछले दो हफ्ते में 44 हजार 738 की बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को देश में संक्रमण के 3943 मामले सामने आए। इनमें से महाराष्ट्र में 1602, दिल्ली में 472, तमिलनाडु में 447, गुजरात में 324, मध्यप्रदेश में 253, राजस्थान में 206, बिहार में 4, बंगाल में 87, ओडिशा में 86, आंध्रप्रदेश में 68 समेत 3940 मरीज मिले।ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 81 हजार 970 संक्रमित हैं। 51 हजार 401 का इलाज चल रहा है। 27 हजार 919 ठीक हो चुके हैं, जबकि 2649 की मौत हुई है।
5 दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन
| मामले |
10 मई | 4311 |
14 मई | 3943 |
13 मई | 3725 |
04 मई
| 3656 |
11 मई | 3610 |
26 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस संक्रमण देश के 26 राज्यों में फैला है। 7 केंद्र शासित प्रदेश भी इसकी चपेट में हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी और दादर एंड नगर हवेली शामिल हैं।
राज्य
| कितने संक्रमित | कितने ठीक हुए | कितनी मौत |
महाराष्ट्र | 27524 | 6059 | 1019 |
गुजरात
| 9592 | 3753 | 586 |
तमिलनाडु | 9674 | 2240 | 66 |
दिल्ली | 8470 | 3045 | 115 |
राजस्थान
| 4534 | 2638 | 125 |
मध्यप्रदेश | 4426 | 2171 | 237 |
उत्तरप्रदेश | 3902 | 2072 | 88 |
पश्चिम बंगाल | 2377 | 768 | 215 |
आंध्रप्रदेश | 2205 | 1192 | 48 |
पंजाब | 1935 |
223
| 32 |
तेलंगाना | 1414 | 952 | 34 |
जम्मू-कश्मीर | 983 | 485 | 11 |
कर्नाटक | 987 | 460 | 35 |
बिहार | 999 | 400 | 7 |
हरियाणा | 818 | 439 | 11 |
केरल
| 561 |
493
| 4 |
ओडिशा | 624 | 158 | 3 |
चंडीगढ़ | 191 | 37 | 3 |
झारखंड
| 203 | 87 | 3 |
त्रिपुरा | 156 | 29 | 0 |
उत्तराखंड | 78 | 50 | 1 |
असम | 87 | 40 | 2 |
छत्तीसगढ़ | 60 | 56 | 0 |
हिमाचल प्रदेश
| 74 | 35 | 3 |
लद्दाख | 43 | 22 | 0 |
अंडमान-निकोबार
| 33 | 33 | 0 |
मेघालय | 13 | 11 | 1 |
पुडुचेरी
| 16 | 9 | 0 |
गोवा | 15 | 7 | 0 |
मणिपुर | 3 | 2 | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 1 | 1 | 0 |
दादर एंड नगर हवेली | 1 | 1 | 0 |
मिजोरम | 1 | 1 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं।
मजदूरों के लिए सिटी बस चलाने की मंजूरी
देशभर में प्रवासी मजदूर अपने घरों को लौट रहे हैं। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को छोड़कर आवागमन का कोई साधन नहीं है। ऐसे में उन्हें रेलवे स्टेशन और यहां से गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों से कहा कि वे मजदूरों की सहूलियत के लिए निजी बसें किराये पर ले सकते हैं। वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ममता बनर्जी ने अपील की है कि वे 30 दिनों में 105 ट्रेनें चलाने की अनुमति देने के बजाए हर दिन 105 ट्रेनें चलावाएं, ताकि बंगाल के मजदूर घर लौट सकें।
कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार में कमी आई
कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार में कमी आई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि पिछले 3 दिन से कोरोना के मामले 13.9 दिन में डबल हो रहे हैं। यही टाइम दो हफ्ते पहले 11.1 दिन था। यानी कि संक्रमण फैलने की दर कम हो रही है। 24 घंटे में 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोई नया केस नहीं आया। उन्होंने बताया कि हमने रोजाना 1 लाख टेस्ट करने की क्षमता हासिल कर ली है। गुरुवार तक देशभर की 500 लैब में कोरोना के 20 लाख टेस्ट हो चुके हैं। हर्षवर्धन ने COBAS 6800 मशीन का लोकार्पण किया। इससे एक दिन में 1200 पीसीआर टेस्ट किए जा सकते हैं।
No comments
Post a Comment