नोएडा
दिल्ली से कूचकर नोएडा आ रही कांग्रेस की बसों को डीएनडी फ्लाईओवर पर पुलिस ने रोक लिया है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह ने यूपी के अतिरक्त मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा- हम 19 मई की सुबह से ही नोएडा व गाजियाबाद की सीमा पर हैं और आपकी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हम 20 मई की शाम चार बजे तक यहां बने रहेंगे।

16 मई को प्रियंका ने सीएम योगी से मांगी अनुमति
कोरोना महामारी के बीच देश की सड़कों पर भूखे प्यासे, नंगे पांव अपनी जान जोखिम में डालकर चल रहे श्रमिकों के लिए 1000 बसें चलाने की सियासत का आज 5वां दिन है। बीते 16 मई को प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ सरकार को चिट्ठी लिखकर बसों को चलाने की अनुमति मांगी थी। कहा था कि, बसें यूपी बॉर्डर पर खड़ी हैं। योगी सरकार ने प्रियंका की पेशकश को स्वीकार तो कर लिया, लेकिन उसके बाद से सियासत जारी है। पहले सरकार ने सभी बसें लखनऊ भेजने को कहा था, लेकिन बाद में 500 बसें गाजियाबाद और 500 बसें नोएडा जिला प्रशासन को देने के लिए कहा।
मंगलवार रात बसें नोएडा व गाजियाबाद बॉर्डर पर पहुंची तो उन्हें चलाने की अनुमति नहीं दी गई। इसको लेकर कांग्रेसियों व पुलिस के बीच झड़प हुई। यहां सेक्टर 39 थाने में पूर्व विधायक पंकज मलिक, गौतमबुद्धनगर के जिलाध्यक्ष समेत 4 नामजद व 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
प्रियंका के निजी सचिव व प्रदेश अध्यक्ष लल्लू पर एफआईआर
एक हजार बसों की सूची के मामले में लखनऊ आरटीओ आरपी द्विवदी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि, बसों की सूची की जांच में ऑटो, एंबुलेंस व बाइक के नंबर मिले।
एक हजार बसों की सूची के मामले में लखनऊ आरटीओ आरपी द्विवदी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव संदीप सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू पर हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि, बसों की सूची की जांच में ऑटो, एंबुलेंस व बाइक के नंबर मिले।
कुछ बसों के नंबर की पुष्टि नहीं हो पाई। कुछ बसों के नंबर चोरी के वाहन होने की भी आशंका है। यह कार्रवाई मुकदमा अपराध संख्या 145/20 आईपीसी की धारा 420, 467, 468 के तहत हुई है। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व और विवेक बंसल व 8 अन्य पर फतेहपुर सीकरी थाने में धारा 188, 269, 270 के तहत मामला दर्ज किया गया। आज आगरा पुलिस यूपी प्रदेश अध्यक्ष को कोर्ट में पेश करेगी।
No comments
Post a Comment