देश

national

बाथरूम में पैर फिसलने से गिरे राज्यमंत्री जयप्रकाश, कूल्हे की हड्डी टूटी

देवरिया
उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जय प्रकाश निषाद शुक्रवार सुबह एक हादसे का शिकार हो गए। वे बाथरूम में थे, तभी उनका पैर फिसल गया। जिससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
                                   ये तस्वीर यूपी सरकार के राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद की है। कूल्हे में चोट लगने के कारण उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर गांव निवासी जयप्रकाश निषाद रुद्रपुर से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री हैं। कोरोना संकट काल को लेकर देशव्यापी लॉकडाउन में वह घर पर ही रह रहे हैं। शुक्रवार की सुबह करीब तीन बजे वे बाथरूम गए। तभी उनका पैर फिसल गया और बाथरूम में गिर पड़े। जयप्रकाश ने मदद के लिए आवाज दी तो परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। 
उन्हें बाथरूम से उठाकर बाहर लाया। लेकिन वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे, परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में हुए डिजिटल एक्सरे में उनके कुल्ले की हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया। 
चिकित्सकों ने आवश्यक उपचार करने के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए भेजा। हालांकि वह एक निजी अस्पताल में उपचार कराने चले गए हैं। राज्य मंत्री का हाल जानने के लिए तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उनकी सेहत स्थिर बताई है। 
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group