देश

national

दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री के कार्यालय में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली


राजधानी दिल्ली में कोरोनो वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली में अब कोरोना स्वास्थ्य मंत्रालय के दफ्तर तक पहुंच गया है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के कार्यालय में एक शख्स कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शख्स पहले से ही बीमार था और पिछले करीब 10 दिन से घर पर क्वारंटाइन में था। कल शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है और संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग शुरू की गई है।
                                      स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंचा कोरोना
दिल्ली में कोविड-19 का आंकड़ा 13,000 के पार
दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 261 तक पहुंच गई है। वहीं, रविवार को संक्रमण के 508 नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,418 हो गई है। अब तक कुल 6,540 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं जबकि 6,617 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा। शनिवार तक संक्रमितों की संख्या 12,910 थी और 231 लोगों की मौत हुई थी। कोरोना 
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group