नई दिल्ली
लॉकडाउन के दो चरण पहले ही पूरे हो चुके हैं और आज तीसरे चरण का भी आखिरी दिन है। कल यानी सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू होगा। पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। कुछ नईं गाइडलाइंस कुछ ही देर में जारी की जाएगी।
इससे पहले देश के तमाम राज्यों ने 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया था। लॉकडाउन 3.0 के आखिरी दिन अब महाराष्ट्र और पंजाब के बाद तमिलनाडु में भी लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ा दी गई है। तमिलनाडु की पलानिसामी सरकार ने इस क्रम में अधिसूचना जारी करते हुए लॉकडाउन 4.0 के नियमों की पूरी जानकारी दी है। इससे पहले महाराष्ट्र, पंजाब की सरकारों ने भी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इसके अलावा तेलंगाना की सरकार ने 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया है।

No comments
Post a Comment