देश

national

पति से हुआ विवाद तो पत्नी बोली- लॉकडाउन है, नहीं तो अपने मायके चली जाती

नोएडा


कोरोना वायरस के चलते घरों में बंद पति और पत्नी के बीच विवाद बढ़ गए हैं। लड़ाई लंबी होने पर उनको प्यार से सुलझाने वाले उनके बड़े बुजुर्ग भी लॉकडाउन के चक्कर में नहीं आ पा रहे हैं। साथ ही लड़ाई के बाद महिलाएं भी मायके नहीं जा पा रही हैं क्योंकि वहां जाने के कुछ दिन बाद मामला अपने आप ही सुलझा जाता था। दरअसल यह बातें महिला पुलिस के पास पहुंच रहे पति-पत्नी के झगड़ों से सामने आ रही हैं। नौकरी करने वाले कई जोड़ों ने काउंसलिंग में पुलिस के सामने यह बाते रखी हैं।


                                          Bihar,Purnia,Wife,Demand,Husband,Killed,Mother in Law
पति-पत्नी के बीच झगड़ों का निस्तारण कराने जब कई मामलों में पुलिस पहुंची तो अजीब बात सामने आई। कई पत्नियों ने पति से दूर मायके जाने के लिए पास मांगे। पत्नियों ने पुलिस से कहा कि बहुत दिनों से दोनों के बीच झगड़ा चला आ रहा है वह परेशान हो चुकी हैं। झगड़े से दूर जाने के लिए मायके जाना चाह रही है। हालांकि लॉकडाउन के बीच सफर करने के लिए पास जरूरी है, इसलिए उसे पास दिलाया जाए।

हर रोज 8 से 10 शिकायतें
70 प्रतिशत छोटी-छोटी बात पर होने वाले झगड़े पुलिस काउंसलिंग से पहली कॉल पर ही निपट जा रहे। कुछ मामलों में घरवालों को लाना पड़ रहा है। पति-पत्नी झगड़ों के मामले अधिकतर वर्किंग कपल्स के बीच के हैं। जो परिवार से दूर यहां अकेले रह रहे हैं।

जिनकी नई-नई शादी हुई उनमें ज्यादा दिक्कतें
महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के बेहतर निस्तारण और काउंसलिंग के लिए ऐसे बहुत से तथ्य लॉकडाउन के दौरान नोएडा पुलिस ने जुटाए हैं। यह तथ्य पुलिस के पास आ रही महिलाओं के फोन कॉल और काउंसलिंग पर आधारित हैं। डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि ऐसी समस्याएं युवाओं में ज्यादा हैं, खासकर जिनकी शादी पिछले कुछ एक साल में हुई। सामान्य दिनों में झगड़ा होने पर पति-पत्नी ऑफिस टाइम पर दूर हो जाते थे। झगड़ा ज्यादा बढ़ता था तो पति या पत्नी के पैरंट्स पहुंचकर समझौता करा देते थे।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group