संजय सक्सेना
बिजनौर।
जनपद में 24 घंटे के भीतर 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से जिले के लोग दहशत में हैं। किरतपुर के मोहल्ला अफगानान में कोरोना पीड़ित परिवार में से पिता-पुत्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है यह दोनों जिला अस्पताल में क्वारंटाइन थे इनके अलावा देर रात आई दूसरी सूची में जनपद के चार और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए इनमें धामपुर के ग्राम सरकड़ा निवासी 35 व 24 एवं 19 वर्षीय महिलाएं शामिल है, जो कि होम क्वारंटाइन थी तथा कोरोना पाॅजिटिव के संपर्क में थी। वही चौथा कोरोना पॉजिटिव किरतपुर का निकला, जो कि नार्थ इंडिया इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी नजीबाबाद में क्वारंटाइन था। वह हाल ही में कुवैत से लौटा था।
तीसरी सूची में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नगीना के मोहल्ला मानकचंद निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, 15 वर्षीय किशोर, 37 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय वृद्ध, 62 वर्षीय महिला, 66 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 38 वर्षीय युवक, 90 वर्षीय वृद्ध महिला की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई है। ये सभी इसी मोहल्ले की निवासी कोरोना पीड़ित महिला के संपर्क में थे और इन्हें होम क्वारंटाइन किया गया था। इनके अलावा इसी सूची में गुजरात से लौटे अफजलगढ़ के ग्राम कासमपुर गढ़ी निवासी 24 वर्षीय युवक व 18 वर्षीय महिला तथा मुंबई से लौटे इसी गांव के 26 वर्षीय युवक व 17 वर्षीय किशोर भी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए। इनके अलावा मुंबई से आए रायपुर सादात निवासी 28 वर्षीय युवक व लोनी से आए मोहल्ला अमीर की सराय नगीना निवासी 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उधर शेरकोट क्षेत्र के ग्राम भगौता निवासी वृद्ध व नजीबाबद क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार मौत हो गई थी।
No comments
Post a Comment