जालौन
उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के कोंच कस्बे में एक 42 वर्षीय शख्स की हत्या कर दी गई। हत्यारों ने नुकीली चीज से मृतक की दोनों आंखें फोड़ दी थी और शव को खेत में फेंक दिया था। मृतक रविवार शाम से लापता था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस पड़ताल में जुटी है।
यह घटना कोंच कोतवाली क्षेत्र के आराजी लाइन 132 विद्युत वापस हाउस के पीछे की है। सोमवार सुबह यहां खेत में शव पड़ा होने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मृतक की शिनाख्त इकराम कुरैशी के रूप में की है। वह कस्बे का ही रहने वाला था। शव बुरी तरह से क्षत विक्षत था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधीक्षक डॉ. सतीश कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने फॉरेंसिक टीम के साथ मिलकर मामले की तफ्तीश की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसपी डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया कि मृतक के 14 वर्षीय पुत्र ने बताया कि उनके पिता को 2 लोग रविवार शाम को लेकर गए थे, लेकिन देर रात तक जब वापस नहीं लौटे तो खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। सुबह लाश मिली। जल्द ही इस प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
No comments
Post a Comment