देश

national

एलओसी पर पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग, भारत का एक जवान शहीद

श्रीनगर
पाकिस्तान ने रविवार सुबह नियंत्रण रेखा के करीब पुंछ सेक्टर में फायरिंग की। इसमें भारत का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना भी पाकिस्तान की तरफ से हो रही गोलीबारी का माकूल जवाब दे रही है। शनिवार को भी पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग हुई। भारत ने भी जवाबी कार्रवाई की थी।
6 महीने में 2 हजार से ज्यादा बार संघर्ष विराम का उल्लंघन
पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में एलओसी पर अशांति फैलाने से बाज नहीं आ रहा है। नियंत्रण रेखा के उस पार से पाकिस्तानी सेना भारत के गांवों को निशाना बनाकर गोले दाग रही है। इस साल जनवरी से जून तक 6 महीने में पाकिस्तान ने 2027 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। हालांकि, हर बार भारतीय सेना ने भी इसका माकूल जवाब दिया। इस दौरान कश्मीर में 100 आतंकी मारे गए।
महामारी का फायदा उठाना चाहता है पाकिस्तान
पिछले साल पाकिस्तान ने कश्मीर में सबसे ज्यादा 3168 बार सीजफायर तोड़ा था। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना कोरोना महामारी का फायदा उठाना चाहती है। इसकी कोशिश है कि इस समय आतंकियों की भारत में घुसपैठ कराई जाए।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group