संजय सक्सेना
लखनऊ।
खाद्यआयुक्त, समस्त अपर खाद्य आयुक्त एवं खाद्य विभाग के समस्त विशेष सचिव दो दिवसीय फ़ील्ड दौरे पर हैं। मंशा ये है कि खाद्यान्न वितरण की ज़मीनी हक़ीक़तों का जायज़ा लिया जा सके और समस्त प्रवासी जनों को नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण भी सुचारू रूप से हो सके।
दिनांक 1 जून से अवरुद्ध प्रवासियों हेतु आत्मनिर्भर भारत योजना अंतर्गत 5 किलो खाद्यान्न प्रति व्यक्ति और 1 किलो चना प्रति परिवार उचित दर विक्रेता द्वारा EPOS के माध्यम से दिया जा रहा है। 20 मार्च से अब तक 11.5 लाख सामान्य स्थायी NFSA राशन कार्ड और 30 लाख से अधिक यूनिट पुराने NFSA कार्डों में जोड़कर भी प्रवासी/ अवरुद्ध प्रवासी जनों को राशन दिया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त अब तक 1.58 लाख नए tamporary राशन ID बना कर 3.66 लाख प्रवासियों को 2 माह का राशन जून की दो वितरण साइकल में दिया जा रहा है। अब तक 26,450 प्रवासियों को temporary राशन ID जारी कर राशन दिया जा चुका है। 1 जून से 11 जून तक, सामान्य वितरण सामग्री और चावल दोनों वितरित हो रहा है। अब तक 1.03 करोड़ परिवारों के 4.34 करोड़ लोगों को 2.48 लाख MT राशन (गेहूँ और चावल) तथा 10218 MT चना वितरण हुआ। वितरण रात्रि 9 बजे तक जारी रहेगा।
खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा 1 मई से राष्ट्रीय राशन पोर्टबिलिटी लागू किया गया।अब तक 2.39 लाख अंतःजनपदीय, 18424 अंतर्जनपदीय लाभार्थियों ने राज्य स्तरीय पोर्टबिलिटी का लाभ लिया। दिव्यांग/निशक्त जनों तथा हाट्स्पाट में कम्प्लीट लॉक डाउन की स्थिति में राशन की होम डिलिवरी की जा रही है। अब तक 3162 दिव्यांग/निशक्त जनों के परिवारों को राशन की होम डिलिवरी की गई।

No comments
Post a Comment