देश

national

कोरोना: देश में अब तक 2.43 लाख संक्रमित - महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में 70 हजार सक्रिय मामले

नई दिल्ली
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 43 हजार 733 हो गई है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी शनिवार को कोरोना के आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 36 हजार 657 हो गई है। एक लाख 14 हजार 73 ठीक हो गए। वहीं, 6642 लोगों की मौत हुई।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना के 1 लाख 15 हजार 942 एक्टिव केस हैं। इनमें से महाराष्ट्र, दिल्ली और तमिलनाडु में 70 हजार 235 सक्रिय मामले हैं, जो कि कुल सक्रिय मामलों का 60.57% है। महाराष्ट्र में 42 हजार 224, तमिलनाडु में 12 हजार 700, दिल्ली में 15 हजार 311 एक्टिव केस हैं।
इटली से आगे निकला भारत 
इसके साथ संख्या के लिहाज से भारत कोरोना से बुरी तरह प्रभावित रहे इटली से आगे निकल गया है। भारत अब छठवें जबकि इटली सातवें स्थान पर है। भारत में शनिवार सुबह तक 2 लाख 36 हजार 184 मामले थे।जबकि इसी दौरान इटली में यह आंकड़ा 2 लाख 34 हजार 531 था।हालांकि, मौतों के मामले में काफी अंतर है। भारत में 6 हजार 649 जबकि इटली में 33 हजार 774 लोगों ने दम तोड़ा है।

Updates

1- जम्मू-कश्मीर में शनिवार को 143 नए मामले सामने आए और 3 की मौत हुई। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 3 हजार 467 और मौतों का आंकड़ा 39 हो गया। 

2- स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बीते 6 दिन में कोरोना की जांच के लिए ने 66 नई लैब खोली गईं। इनमें हर रोज 10 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच हो सकेगी। पिछले 24 घंटे में 1 लाख 37 हजार 938 सैंपल की जांच की गई। देश में 45 लाख 24 हजार 317 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है।

3- प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुख्यालय में 3 अफसर और 2 संविदा कर्मचारियों का टेस्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद दो दिन के लिए दिल्ली के लोक नायक भवन को सैनिटाइजेशन के लिए बंद कर दिया गया। 

4- राजस्थान देश का पांचवां राज्य बन गया है, जहां कोरोना के मामले 10 हजार से ज्यादा हो गए। अब तक 218 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। 

5- उत्तराखंड सरकार ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर हफ्ते में 2 दिन शनिवार और रविवार को राजधानी देहरादून में लॉकडाउन रखने का फैसला लिया है।

6- पंजाब सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, 8 जून से धार्मिक स्थल सुबह 5 बजे से रात 8 बजे के बीच ही खुलेंगे। पूजा के समय लोगों की तादाद 20 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल्स को खोलने को लेकर भी सरकार ने गाइडलाइंस जारी की। रेस्टोरेंट सिर्फ टेक अवे और होम डिलिवरी के लिए ही खुलेंगे।

7- महाराष्ट्र में शनिवार को 2 हजार 739 संक्रमित मिले और 120 मौतें हुई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 82 हजार 968 और हुई। अब तक यहां 2 हजार 969 लोगों की जानें गईं हैं। 37 हजार 390 लोग स्वस्थ्य भी हुए हैं।8- राजस्थान सरकार ने 8 जून से रेस्तरां, क्लब और शॉपिंग मॉल खोलने की मंजूरी दी। गृह मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक, रेस्तरां में हर टेबल के बीच छह फिट की दूरी रखना जरूरी होगा। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group