देश

national

पौधे लगाकर उनका लालन-पालन करें: ईशम सिंह

संजय सक्सेना

बिजनौर।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर नजीबाबाद विधानसभा के ग्राम हुसैनपुर में धरती को हरा-भरा करने एवं प्रदूषण मुक्त करने के लिए पौधारोपण किया। प्रत्येक जनसामान्य से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका लालन-पालन करने का आह्वान किया।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता चौधरी ईशम सिंह, जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा डा रितेश सेन, मनोज राठी, सोनू राठी ने सदस्य जिला पंचायत यशवीर सिंह सहरावत के आवास पर एकत्र होकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अशोक का पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि हम सबको प्रतिवर्ष एक-एक पौधा लगाकर उसका लालन पालन करना चाहिए,  क्योंकि वृक्ष ही हमें जीवनदायिनी वायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है, जिससे प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। उनके कुशल नेतृत्व में हम सब कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने योगी के दीर्घायु होने एवं हमारा पर्यावरण शुद्ध स्वच्छ हो इसके लिए ईश्वर से प्रार्थना की। 
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group