देश

national

कानपुर: क्रिकेट मैच के दौरान दो टीमों के बीच जमकर चले स्टंप और बैट, फायरिंग में दो युवक जख्मी

कानपुर
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बीते बुधवार शाम को क्रिकेट मैच के दौरान दो टीमों के बीच विवाद हो गया। दोनों टीमों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते खेल का मैदान का युद्ध के मैदान में तब्दील हो गया। दोनों टीमों की तरफ से बैट और स्टंप चलने लगे। कई युवकों के सिर फट गए। इसी बीच एक गुट के कुछ लड़कों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिसमें दूसरे गुट के अनुभव और प्रशांत के घायल हो गए। अनुभव के पैर की जांघ में गोली लग गई और प्रशांत कें पीठ और गले में छर्रे लगे हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया गया।

पुलिस के अनुसार, कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मकड़ीखेड़ा में आम्रपाली मैदान में बुधवार शाम को प्रशांत और अनुभव अपने कई साथियों के साथ मैच खेल रहे थे। क्रिकेट खेलने के दौरान प्रशांत, अनुभव और उनके साथियों का जितेंद्र कटियार, रोहित सिंह राणा, गोलू से विवाद हो गया। यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों गुटों की तरफ से मारपीट शुरू हो गई। यह नजारा देखकर मैदान में खेल रहे अन्य लोग मौके से भाग गए।
देशी तमंचे से जानलेवा हमले का आरोप
प्रशांत और अनुभव का आरोप है कि गोलू ,जितेंद्र,रोहित ने देशी तमंचे से जानलेवा हमला किया था। फायरिंग में प्रशांत और अनुभव घायल हो गए। दोनों घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। इसी दौरान दोनों घायलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में दोस्त अस्पताल पहुंच गए। घायलों के परिजनों ने एक दोस्त की जमकर की पिटाई कर दी। परिजनों का आरोप था कि यह लड़का दूसरे पक्ष के लोगों का मिलने वाला है।
कल्यानपुर सीओ अजय कुमार के मुताबिक क्रिकेट खेलने के दौरान मंगलवार को भी विवाद हुआ था। लेकिन इन्हे समझाकर शांत करा दिया गया था। इसके बाद बुधवार को भी दोनो पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान फायरिंग में दो युवक घायल हुए है। फायरिंग करने वालों की तलाश के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। 
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group