देश

national

भाजपाइयों ने मांगे शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए वोट

संजय सक्सेना 
बिजनौर। 

बरेली मुरादाबाद खण्ड शिक्षक विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान हेतु जनसंपर्क अभियान चलाया गया।  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नजीबाबाद के विधानसभा प्रभारी मा. रमेश सिंह के नेतृत्व में बरेली मुरादाबाद सीट से पार्टी प्रत्याशी  सरदार हरि सिंह ढिल्लों के पक्ष में मतदान हेतु पदाधिकारियों ने क्षेत्र के वालिया ग्लोबल एकेडमी में संपर्क किया। प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी व  विद्यालय के सभी शिक्षक स्टाफ से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। 

चौधरी ईशम सिंह ने कहा केंद्र व प्रदेश की सरकार सबका साथ,  सबका विकास, सबका विश्वास के आधार पर चल रही है। इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग का विकास हो रहा है उत्तर प्रदेश में पहली बार सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड, सरस्वती विद्या मंदिर तथा मान्यता प्राप्त हाई स्कूल, इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षक स्टाफ को निर्वाचक नामावली में शामिल किया गया है। 

सभी शिक्षक भारतीय जनता पार्टी के साथ हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश तिवारी ने कहा कि इस चुनाव में हमारा पूरा समर्थन भाजपा प्रत्याशी के साथ है। संपर्क अभियान में वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह के साथ जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा डा रितेश सैन, एमएलसी चुनाव के नजीबाबाद मतदान केंद्र प्रभारी अरविंद विश्वकर्मा, जोगराज सिंह, आनंद कुमार, मनवीर सिंह, योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। 
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group