लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के विधानसभा मलिहाबाद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा रुसैना मजरे मढ़िया निवासी विनोद कुमार कश्यप की पत्नी (हल चलाकर खेती करने वाली पिंकी) के घर सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा निर्देशन पर सपा का प्रतिनिधि मंडल पिंकी के घर पहुँचा और 51000 हजार रुपये नकद व खाद्य सामग्री देकर पिंकी की आर्थिक मदद की।
सपा जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत के नेतृत्व में रुसैना गांव पहुंचे सपा प्रतिनिधि मंडल ने जरूरत मंद महिला की मदद कर लोगो को संदेश दिया कि 'सपा हमेशा गरीबो, जरूरत मन्दो की मदद के लिए सतत प्रयासरत रहती है'।
पति के इलाज के लिए हल चलाकर गुजर बसर करने की सूचना वायरल होने के बाद से मदद करने वाले लोगों का सिलसिला लगातार चल रहा है। ग्राम सभा रुसैना मजरे मढ़िया निवासी विनोद कुमार कश्यप पेड़ से गिरकर घायल हो गए थे। जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। उनका शरीर काम नहीं कर रहा है। विनोद पांच साल से बिस्तर पर लेटे हुए हैं।परेशान पत्नी ने परिवार का खर्च और पति के इलाज की जिम्मेदारी उठाने के लिए खेतों में हल चलाना शुरु कर दिया।
सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत यादव के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधि मंडल विनोद कश्यप के घर पहुंच कर उनका हालचाल लिया। तथा ईश्वर से विनोद के जल्द स्वस्थ होने की मंगल कामना की।

प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत, पूर्व विधायक इंदल रावत, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉ मोहनलाल पासी, लोकसभा मोहनलालगंज पूर्व प्रत्याशी सीएल वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत, मलिहाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एहसन अजीज खान, विधानसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष काकोरी टीबी सिंह सहित दर्जनों सपा नेता मौजूद रहे।
No comments
Post a Comment