शाहजहांपुर
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई है। हादसा शाहजहांपुर शहर के वाजिद खेल मोहल्ले में हुआ।
बताया जा रहा है कि शहर के वाजिदखेल मोहल्ले में शुक्रवार सुबह पांंच बजे बंदरों ने हिलाकर दीवार गिरा दी, इस कारण आंगन में सो एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दीवार के मलबे में दबकर मौत हो गई। अब परिवार में केवल दो ही लोग जीवित बचे हैं। मृतकों में मां शबनम, रूबी, शाहबाद, चांदनी और शोएब शामिल हैं। एक बेटा साहिल घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शाहजहांपुर के वाजिदखेल मोहल्ले में 70 साल के अल्ताफ का मकान है। उनकी 40 साल की बेटी शबनम के पति आसिम की दो साल पहले मौत हो गई थी, तब से शबनम अपने छह बच्चों के साथ पिता अल्ताफ के ही घर रहने लगी थी। शबनम घरों में काम कर बच्चों को पाल रही थी।
शबनम ने कुछ समय पहले ही अटनी बड़ी बेटी रूबी का निकाह किया था। वह अभी पंद्रह पहले ही मायके आई थी। रात में शबनम, रूबी, शोएब, शहबाज और चांदनी जमीन पर आंगन में सो रहे थे। साहिल और राहिल जमीन पर ही कुछ दूरी पर लेटे थे। अल्ताफ भी आंगन में चारपाई पर सो रहे थे। उनके मकान से सटा हुआ उनके भतीजे का दो मंजिला मकान है।
पीड़ित परिवार को 4 लाख रु.की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में दीवार गिरने की दुर्घटना में एक परिवार के 5 सदस्यों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष से 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा इस हादसे में घायल बच्चे का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
No comments
Post a Comment