देश

national

वृक्षारोपण में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल अमेठी का सराहनीय कार्य

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी। 

०शिक्षण संस्थानों व ग्रामीणों  को पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक   
वृक्षारोपण अभियान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल त्रिशुंडी अमेठी ने महा कुम्भ 2020 के रूप में मनाया। शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण संरक्षण की फुहार अर्ध सैनिक बलों ने पहुंचायी। 12मई 2020 से आसपास के क्षेत्रों में बृक्षारोपण अभियान एक साथ केन्द्र के जवानों और अधिकारियों ने 4200 पौधे रोपित किए। और 26जून 2020 तक 20000 पौधो का रोपण कर पुलिस उप महानिरीक्षक यूनिट त्रिसुण्डी अमेठी दल जीत सिंह लक्खा ने पुनीत कार्य को शिखर पर पहुंचाया।
                                         (फोटो-वृक्षारोपण करते सीआरपीएफ के जवान)
रिजर्व पुलिस बल अमेठी उप कमाण्डेट (प्रशासन) राम सिंगार राम ने बताया कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए बृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार  गृह मंत्रालय के आदेश को रचनात्मक कार्य देने में अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभाई हैं। क्षेत्रों में पौधों की सुरक्षा और निराई, गुडाई और समय-समय पर सिंचाई की जानकारी दी गई। 
जलवायु परिवर्तन के लिए बृक्षारोपण बहुत जरूरी है क्योंकि जन जीवन को राहत मिले। भीषण गर्मी, अति बृक्ष, ओलावृष्टि, पाला, कुहासा आदि के प्रकोप से निजात पाने के लिए लोगों को बृक्षारोपण करने की अपील की है। उन्होंने पेड़ पौधों की उचित देखभाल के लिए  अपने कर्मचारियों को  निर्देश दिया कि वे समय-समय पर  पौधों में पानी डालते रहें और उनकी देखभाल करते रहे तथा सूखे हुए पौधों को हटाकर उनके स्थान पर दूसरे पौधों को  लगाएं।
सहयोग के लिए लोगों के प्रति आभार जताया है। इस अवसर पर उप कमाण्डेट राम सिंगार राम, उप कमाण्डेट वफील अहमद, सहायक कमाण्डेट घन श्याम, सहायक कमाण्डेट अमित कुमार यादव, सहायक कमाण्डेट अजय कुमार थापा,सहायक कमाण्डेट जुल्फिकार सहित सेना के जवान मौजूद थे ।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group