देश

national

पत्रकार की माताजी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व्यक्त किया शोक

लखनऊ। 

वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव की माता श्रीमती शिवपति यादव (75) के निधन पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला, पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव, मोहनलालगंज संसदीय सीट से प्रत्याशी सीएल वर्मा, ने शोक व्यक्त किया है। पत्रकार राकेश यादव की माता श्रीमती शिवपति यादव का दो दिन पूर्व हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया। वह पिछले 25 साल से हृदय रोग, शुगर व बीपी से ग्रसित थी। ह्रदय पीड़ा होने पर उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहाँ उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। 
पत्रकार की माता जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि की ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे और साथ ही परिवार को इस दुख की घड़ी में संयम रखने की शक्ति प्रदान करे। वह उनके साथ है। बीते रविवार को पत्रकार की माता जी का निधन हो गया था। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार भैंसाकुंड में हुआ।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group