अलीगढ़
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जामा मस्जिद में शुक्रवार को सामूहिक नमाज पढ़ने वाले 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामला जवा थाना इलाके का है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मस्जिद में नमाज पढ़ रहे सभी लोगों का वीडियो बनाया और उसी के आधार पर धारा 188,270 और महामारी अधिनियम 1897 3 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि कई प्रदेश के लोग मस्जिद में रह रहे थे।
पुलिस की मानें तो मौके पर करीब 20 से 25 लोग नमाज पढ़ रहे थे। पुलिस ने सभी लोगों को चिह्नित किया। इधर, मस्जिद के मौलाना ने पुलिस पर आरोप लगाया है। मौलाना का कहना था कि वहां पर करीब 15-20 लोग नमाज पढ़ रहे थे।
बताया जा रहा है कि नमाज पढ़ने वालों में बिहार, झारखंड, दिल्ली, बुलंदशहर, अलीगढ़ के लोग शामिल थे। पुलिस ने सभी लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। झारखंड के रहने वाले मस्जिद के इमाम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर वह अलीगढ़ जवां स्थित जामा मस्जिद में कब से रह रहे हैं।
No comments
Post a Comment