देश

national

बाराबिरवा समाचार पत्र वितरण केन्द्र का हुआ सेनेटाइजेशन

Sunday, July 26, 2020

/ by Dr Pradeep Dwivedi
लखनऊ

लखनऊ समस्त डिपो समाचार पत्र वितरक सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी जैसी गम्भीर ,खतरनाक व जानलेवा बीमारी के लगातार बढ़ रहे प्रकोप से बाराबीरवा समाचार पत्र वितरण केन्द्र के वितरको की सुरक्षा व इसकी रोकथाम के लिए हिन्द नगर के पार्षद सौरभ सिंह मोनू के सौजन्य से अपने व्यक्तिगत खर्चे पर जरूरी दवाओं के साथ ट्रैक्टर टैंकर से समस्त वितरण केन्द्र को  पूर्ण रूप से सेनेटाइजेशन कराया।

 हिन्द नगर वार्ड के पार्षद सौरभ सिंह मोनू ने हमें अवगत कराया कि उनके मन में  जनता के प्रति जो सेवा व सुरक्षा का जो  भाव है उसके लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इनको यह प्रेरणा मोहनलाल गंज के सांसद कौशल किशोर एवम लखनऊ की वर्तमान मेयर मा0 संयुक्ता भाटिया से मिली है। इसके अतिरिक्त सौरभ सिंह ने अपने खर्च पर कई जरूरतमंद लोगों को खाद्य राहत सामग्री ,हैंड    सेनिटाइजर , फेस मास्क का वितरण लॉक डाउन के समय मे किया।

बाराबीरवा वितरण केन्द्र व मानसरोवर मार्केट के व्यपारियो ने समिति के प्रदेश अध्यक्ष व हिन्द नगर वार्ड के पार्षद का सम्पूर्ण रूप से सेनेटाइजेशन करने के लिए धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर समिति के प्रदेश अध्यक्ष व भा0 ज0 पार्टी के युवा नेता अनिल कुमार उर्फ रिंकू सिंह , इंडेविन टाइम्स के प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कश्यप ,दिनेश मिश्रा , श्रवण राजपूत , एवम अंकित रावत उपस्थित रहे l
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group