देश

national

सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत ने लिया आम की दावत का लुत्फ

लखनऊ। 

राजधानी लखनऊ के विधानसभा मलिहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पारा भदराही में अशोक यादव (प्रधान) के घर पर आम की पार्टी का लुफ्त लेने पहुँचे। लखनऊ सपा जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत जिलाध्यक्ष ने भी आम की दावत का लुत्फ उठाया, चौसा व लखनऊवा आम का आनंद लिया। आम पार्टी के लिए सपा जिलाध्यक्ष मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारा भदराही पहुंचे थे।जिलाध्यक्ष का स्वागत ग्राम प्रधान अशोक यादव तथा उनके परिवार के सदस्यों द्वारा किया। ग्राम प्रधान ने आम किसानों को होने वाली दिक्कतों के बारे में जिलाध्यक्ष को अवगत कराया। इसके बाद उन्हें मलिहाबाद क्षेत्र के लखनऊवा तथा चौसा आम खिलाए गए। 
आम पार्टी दौरान जिलाध्यक्ष इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है पुलिस प्रशासन बेलगाम हो गया है प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत,पूर्व विधायक इंदल रावत, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राजबाला रावत, महासचिव सब्बीर खान, जिलाउपाध्यक्ष अनिल पासी, विधानसभा अध्यक्ष वीरेंद्र यादव,जितेंद्र मनोज यादव,नागेंद्र यादव,इब्राहिम मंसूरी,मोईन , रामप्रसाद ,गंगा मुनीम ससलेंद्र,भगवत प्रशाद मौर्य, सहित अनेक सपा नेता एंव कार्यकर्ता उपस्थित रहें। 
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group