देश

national

अयोध्या: लखनऊ के ज्वेलर्स ने राम मंदिर के लिए दान की 34 किलो चांदी की ईंट

पांच अगस्त को राम जन्मभूमि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इसको लेकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तैयारी करने में जुटा है। मंगलवार को लखनऊ इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन ने रामलला मंदिर की नींव में रखने के लिए 33.644 किलो ग्राम चांदी की ईंट दान की है। पूजा पाठ के बाद एसोसिएशन अध्यक्ष अनुराग रस्तोगी ने अयोध्या पहुंचकर ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र को ईंटें भेंट की। इच्छा जताई है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईंटों को नींव में अपने हाथों से रखें। 
रामादल रामलला को भेंट करता है नवीन वस्त्र
रामादल ट्रस्ट ने रामलला 21 हजार का चेक दान किया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा, विहिप के राजेन्द्र सिंह पंकज को 21 हजार का चेक सौंपा गया। रामादल ट्रस्ट समय समय पर आयोजित पर्व पर रामलला को नवीन वस्त्र भी भेंट करता है। रामादल ट्रस्ट मुख्य पुजारी रामलला आचार्य सतेंद्र दास को वस्त्र के साथ धर्म ध्वज भी भेंट करता है। रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कलकिराम ने कहा कि रामलला के गर्भगृह में लगने वाली चौखट स्वर्ण पत्र से बने जो कि रामादल ट्रस्ट भेंट करेगा।
अयोध्या पंचांग में दिखेंगी दीपोत्सव की झांकी
कोरोना संकट के चलते अयोध्या शोध संस्थान से प्रकाशित होने वाला पंचांग इस माह प्रकाशित हो सका है। यह हर साल अप्रैल में प्रकाशित किया जाता रहा है। अयोध्या शोध संस्थान के निदेशक डॉ. वाईपी सिंह ने बताया कि इस साल का पंचांग बेहद आकर्षक बनाया गया है। जिसमें करीब 60 फोटो, यहां के दीपोत्सव वह अन्य कार्यक्रमों के छापे गए हैं। यह पंचांग इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इसमें अंग्रेजी तिथि के सापेक्ष हिंदू कैलेण्डर का विवरण दिया गया है। इसके कारण यह लोगों में बहुत लोकप्रिय होगा।
उन्होंने बताया कि इस साल के पंचांग कैलेंडर की थीम अयोध्या दीपोत्सव है। फिजी की राजनयिक बीना भटनागर मुख्य अतिथि थीं। उनके साथ केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल भी मौजूद थे। अयोध्या के 27 सौ बच्चों द्वारा रामायण चित्रकला प्रतियोगिता मे भागीदारी की थी। इनकी झलक भी पंचांग में फोटो के जरिए दिखाई गई है।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group