हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।
०पुलिस व्यस्था न होने से परेशान हो रहे कृषक सेवा केन्द्र अमेठी प्रभारी
प्रशासन-शासन किसानो को यूरिया नही मुहैया करा पा रहा है। धान की फसल अब गलेथ रही है। यूरिया न मिली तो किसान के फसल की कमर टूट जायेगी। जो यूरिया कृषक सेवा केन्द्र को मिल भी गयी है। वह किसानों की माँग के आगे ऊॅट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। जिससे केंद्रों पर किसानों की भारी भीड़ इकट्ठा हो जाती है और यूरिया न मिलने से बैरंग लौट गयी। देर शाम शुक्रवार को यूरिया केन्द्र पर आयी और शनिवार को सुबह पांच बजे से किसान धीरे-धीरे यूरिया के लिए जमा हुए और प्रातः 10 बजे भीड़ 600 किसानों की रही जो दोपहर में डेवढ़ा हो गयी। किसान संजय कुमार तिवारी, दयाराम यादव, राम सजीवन यादव, सुखराम, आदि बताते है कि लाइन लगी थी और नाम भी रजिस्टर में दर्ज हो गया। महिलाओं को यूरिया दे रहे थे जिससे उनकी संख्या बढ गयी।इस कारण से पुरूष किसानों ने एतराज जताया। बढईपुर के श्याम शुक्ला ने बताया युरिया मिल पाना मुश्किल है। पुलिस नही आयी होमगार्ड को भेजी है। वे भी भीड़ में गायब हो गये। जब बात नही बनी तो होमगार्ड थाना कोतवाली अमेठी दिन के 1 बजे लौट आये।
(फोटो-कैप्शन यूरिया के लिए लाइन में लगी महिलाएं)
कृषक सेवा केन्द्र प्रभारी अमेठी सुभाषिनी श्रीवास्तव ने बताया कि किसानों की भीड़ को देखते हुए मैंने उपजिलाधिकारी अधिकारी को पत्र दिया कि भीड़ 600 किसानों की लगी है ।जिस पर उन्होंने एसएचओ को कार्यवाही के लिए आदेश दिया ।उन्होंने पुलिस के बजाय होमगार्ड के जवानों को भेजा 1 बजे तक युरिया खाद का वितरण होना था। लेकिन भीड़ ने वितरण पर धमाल मचा दिया जिससे यूरिया नही बट पायी।
No comments
Post a Comment