देश

national

जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित हुआ कैम्पस सेलेक्शन

Thursday, August 13, 2020

/ by Dr Pradeep Dwivedi


चयनितों को बस में बैठा कर भेजा गया नोएडा

देवरिया।

 कैम्पस सेलेक्शन में चयनित 26 श्रमिकों को नोएडा जाने के लिये बस को हरी झण्डी दिखाकर जिलाधिकारी अमित किशोर द्वारा कैम्प कार्यालय से रवाना किया गया। सेवायोजन कार्यालय में आज कैम्पस सेलेक्शन नार्डिको रियल स्टेट कन्सट्रंक्शन कम्पनी नोएडा द्वारा आयोजित किया गया। इसमें 26 युवक चयनित हुए, जिन्हे बस में बैठा कर नोएडा के लिये भेजा गया।

     जिलाधिकारी ने कहा कि प्रवासी श्रमिक एवं कामगार जो जनपद में आये है, उन्हे रोजगार सुलभ कराये जाने हेतु कार्य किया जा रहा है। तत्क्रम में सेवायोजन विभाग द्वारा कैम्पस सेलेक्शन आयोजित आज किया गया व 26 युवक चयनित हुए तथा रोजगार से जुडे। आगे भी यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगा और श्रमिकों को रोजगार अधिक से अधिक मिले, ऐसा प्रयास होगा। उन्होने चयनित श्रमिकों को शुभकामनाये एवं बधाई दी तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किये जाने की अपेक्षा की।  

        इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी, गौरव कुमार सिंह, शफीक हुसैन सिद्दीकी, ब्रजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group