भीड़ बयां कर रही पूर्व बिधायक की लोकप्रियता
सेउता (सीतापुर)।
यह भीड़ कहीं और जगह की नहीं पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू के निज निवास सुपौली की है। जहां यूं तो सैकड़ों फरियादी रोज आते हैं लेकिन खास कर रविवार को सुपौली में जनता अदालत लगती है। जहां पूर्व विधायक महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू द्वारा तमाम तरह के विवाद सुलझाये जाते हैं। चाहे घरेलू विवाद हो या अन्य विवाद न्यायिक तौर पर सभी विवाद निपटाये जाते हैं। खास बात यह है कि करौना काल में महेंद्र कुमार सिंह झीन बाबू के पास आने वाले व्यक्ति को सबसे पहले मास्क दिया जाता है और सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखने को बताया जाता है। पूर्व बिधायक महेन्द्र सिंह झीन बाबू आज भी लोगों के सुख दुख में शामिल होकर उनके सुख दुख में हर सम्भव मदद करते रहते हैं।
No comments
Post a Comment