देश

national

अंशिका त्यागी ने अवध के क्रान्तिवीरों को पेश की नृत्यांजली

Tuesday, August 18, 2020

/ by Dr Pradeep Dwivedi

लखनऊ। 

विश्व को शान्ति और सौहार्द का पाठ पढ़ाने वाला हिन्दुस्तान इस साल अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है
। इसी के साथ हीरक जयंती स्वतंत्रता वर्ष, स्वागत समारोह की भी शुरुआत हो गई। इसकी पहली कड़ी के रूप में शनिवार 15 अगस्त को लोकप्रिय बाल नृत्यांगना अंशिका त्यागी ने प्रभावी ऑनलाइन नृत्यांजली अर्पित की। उन्होंने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से अवध के वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।

नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की इस नृत्यांजली प्रस्तुति को नीशू त्यागी की परिकल्पना, शोध और निर्देशन में फेसबुक लिंक https://www.facebook.com/Rocking-Anshika-Dancer-Model-Actress-109141597493228/ पर दोपहर 12 बजे से लाइव, पेश किया गया। थिएटर एंड फिल्म वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के तकनीकी सहयोग से इसे देश भर के कला प्रेमियों तक पहुंचाया गया। नीशू त्यागी  ने बताया कि देश की स्वतंत्रता में अवध के स्वतंत्रता सेनानियों की अहम भूमिका रही है। उन्हें नमन करते हुए मशहूर अवधी गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी के लोकप्रिय “वंदेमातरम” देशभक्ति के गीत पर अंशिका ने सबसे पहले पूज्य मातृभूमि को नृत्य के माध्यम से नमन किया। इस प्रस्तुति के लिए खासतौर से फूलों की तिरंगा रंगोली सजायी गई थी। उसके साथ ही 73 रौशन दीपमालाओं के माध्यम से भारत की उज्ज्वल छवि पेश की गई। दूसरी ओर 74वें स्वतंत्रता वर्ष को समर्पित 74वां चिराग अंशिका ने अपने सर पर रख कर नृत्य किया तो सभी हैरत में पड़ गए।

इस क्रम में अगला देशभक्ति का गीत “सुंदर सुभूमि भैया भारत के देसवा से मोरे प्राण बसे हिम-खोह रे बटोहिया” भी यशभारती से सम्मानित मालिनी अवस्थी का रहा। अवध प्रांत के कारण इस अवधी गीत का चयन खासतौर से किया गया था। इस लोकप्रिय रचना पर अंशिका ने तिरंगा वेशभूषा में सुंदर नृत्य कर देशभक्ति की अलख जगायी।

इसके उपरांत अंशिका ने शहर की ही उभरती गायिका संजोली पाण्डे का देशभक्ति से सराबोर गीत ""इस देश की सरहद पे अपनी जान दे गये" " ज़रा  याद उनको कर लो जो कुरबान हो गये' और  “प्यारा हिन्दुस्तान हमारा” पर प्रभावी नृत्य किया। नव अंशिका फाउंडेशन की उपाध्यक्षा, नीरा लोहानी के सहयोग से गोमती नगर की रेल विहार कालोनी के स्टूडियो से इसका सजीव प्रसारण किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group