लखनऊ।
एकता एजुकेशनल सोसल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भारत ने इस संगठन के पुर्व में कार्य कर रहे प्रदेश अध्यक्ष मुकेश उपाध्याय की कड़ी मेहनत को देखते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह (पी0जी0 आई0 कोविड 19 इंचार्ज ) ने पदोन्नति कर राष्ट्रीय संगठन मंत्री के पद प्रभार से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन एकता भारत के डॉ अजय कुमार सिंह ,विनय मिश्रा उर्फ बीनू भैया , मोदी केअर के क्राउन डायमंड डायरेक्टर अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रेसिडेंशन डायरेक्टर योगेश कुमार मौर्या , साथ ही संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम दीक्षित उपस्थित रहे। उपस्थित समस्त जनों ने पदोन्नति हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकेश उपाध्याय को हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के समापन पर मुकेश उपाधयाय ने कई विषयों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि हम अपनी लगन और कड़ी मेहनत कब बल पर कुछ भी प्राप्त कर सकते है। साथ ही डॉ अजय कुमार सिंह ने भी अपने वक्तव्य में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
No comments
Post a Comment