लेखिका - शिखा अस्तित्व गोरखपुर |
श्री राम चंद्र के आगमन पे
चारो दिशाएं हरषाई हैं,
कई सौ सालों बाद अयोध्या में
ये शुभ घड़ी आयी है।
पांच अगस्त 2020 अपने आप में
आज इतिहास बन गया,
धन्य हो मोदी जी जिसने
भारत को ये सौगात दिलाई है।
आज जलेंगे दीप जगत में,
रौशन होगा पूरा जग संसार ,
बहुत दिनों के बाद अवध में
आज ये खुशी छायी है।
रघु वंश देखा रामायण में
अब बनेगा सूंदर भवन विशाल
सालो की तपस्या होगी पूरी
ये देख मेरी आंखे भर आईं हैं।
शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन
नींव में चांदी का सूंदर ईँट
चारो दिशाओ के पावन धाम से
मिट्टी भी डलवाई आयी है।
पावन होगा जन्म भूमि अब,
राम के चरणों का पाके धूल।
सूंदर छवि श्री राम धाम की ,
जन -जन के आंखों में समाई है।
वाह शानदार
ReplyDelete