देश

national

जनेश्वर मिश्र का मनाया गया जन्मदिन

हरिकेश यादव-संवाददाता (इंडेविन टाइम्स)
अमेठी।

छोटे लोहिया के नाम से विख्यात स्व. जनेश्वर मिश्र जी की 87 वी जयंती आवास विकास कार्यालय अमेठी में मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता महावीर कश्यप ने की ।कार्यक्रम का आयोजन सूबेदार यादव सम्राट ने किया।सूबेदार सम्राट ने कहा स्व.जनेश्वर मिश्र समाजवादी में आन्दोलन के पुरोधा थे। भारत सरकार में कई बार विभिन्न मंत्रालयों में मंत्री रहते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिए थे। जनेश्वर जी अपने जीवन के अंतिम समय तक समाजवाद के लिए संघर्ष करते रहे ।
                                     (फोटो-जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाते सपा कार्यकर्ता)
समाजवादी आन्दोलन के भविष्य पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव जी ने अपनी तत्कालीन सरकार में लखनऊ में  एशिया का सबसे बड़ा पार्क जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण व जनेश्वर मिश्र ग्राम योजना चलाई गई।इस अवसर पर महासचिव रमेश श्रीवास्तव, वकील खान, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव अरविंद यादव, समाजसेवी भोला यादव,पंकज शुक्ला, बृजेश यादव ,आनंद चौहान, सूरज यादव, पंकज शुक्ला ,सत्यम मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group