देश

national

बरेली:हिंदू युवा वाहनी के जिला उपाध्यक्ष की चाकूओं से गोदकर हत्या; सीसीटीवी में दिखे हत्यारोपी

Thursday, September 17, 2020

/ by इंडेविन टाइम्स

बरेली

 उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बुधवार रात एक प्राइवेट अस्पताल संचालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह हिंदू युवा वाहिनी का जिला उपाध्यक्ष भी था। सुबह मृतक का शव अस्पताल की बाउंड्री के भीतर पड़ा मिला। हत्यारोपियों ने उनके पेट व गर्दन पर चाकुओं से वार किया था। घटना शाही थाना क्षेत्र की है। अस्पताल स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी भी खंगाले हैं। जिसमें अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।


बुधवार रात अस्पताल कैंपस में थे संजय सिंह
मीरगंज के आनंदपुर गांव के रहने वाले डॉक्टर संजय सिंह भदौरिया (42) शाही थाना क्षेत्र के कस्बा दुनका में प्राइवेट अस्पताल के संचालक थे। बुधवार रात वे अस्पताल कैंपस में थे। रात में उनकी हत्या कर दी गई। घटना स्थल से चंद कदम दूरी पर पुलिस चौकी दुनका है। एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसपी देहात संसार सिंह और सीओ मीरगंज ने वारदात स्थल का जायजा लिया है।

सीसीटीवी में दिखे आरोपी, जल्द पकड़े जाएंगे
एसएसपी ने बताया कि संजय की धारदार हथियार से हत्या की गई है। सीसीटीवी कैमरे में आरोपी आ गए हैं, जो हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उनका कहना है जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस की टीम तलाश में लगी हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed By-Indevin Group